खुर्जा जंक्शन। अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार को चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, मालदा से चलकर बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, सीतामढ़ी से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटा, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घटा, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा देरी से खुर्जा जंक्शन पर पहुंची। संवाद