फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आठ बजे आने वाली महानंदा 12 बजे पहुंची स्टेशन, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर आने वाली महानंदा एक्सप्रेस शनिवार को चार घंटे देरी से पहुंची। सुबह आठ बजे ट्रेन के लिए आए यात्रियों को 12 बजे तक गर्मी में ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के देर से आने के चलते कुछ यात्री अन्य वैकल्पिक ट्रेनों में बैठकर चले गए।
दिल्ली से चलकर अलीपुर द्वार तक चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आती है। शुक्रवार रात को वापसी में ट्रेन करीब चार घंटे देरी से आई थी। यह ट्रेन अलीपुर द्वार से दिल्ली जाने वाले रूट पर सुबह तीन बजे खुर्जा जंक्शन आती है, जो करीब सात बजे स्टेशन आई और दिल्ली के लिए रवाना हो गई। ऐसे में दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने के चक्कर में चार घंटे और देर हो गई। ऐसे में बिहार, इटावा और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। तपती दोपहर में यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे ट्रेन स्टेशन पर आई, जिसके बाद यात्री उसमें बैठकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा निवासी नवीन ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव जा रहे थे। बुलंदशहर में किराये पर रहते हैं। सुबह नौ बजे तक ट्रेन खुर्जा जंक्शन आती है। इसलिए आठ बजे स्टेशन पर आ गए थे, वहां जानकारी मिली कि ट्रेन दो घंटे देरी से आएगी। यह ट्रेन सवा 12 बजे स्टेशन पर आई। तब गर्मी में ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें