फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सोशल मीडिया पर की दोस्ती.. ब्रेकअप के बाद दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती करना अब महंगा पड़ रहा है। पीड़िता के ब्रेकअप कर लेने के बाद आरोपी अब उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांग रहा है। साथ ही पीड़िता के शिकायत करने पर गला काट कर हत्या करने की भी धमकी दे रहा है। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने में खानपुर क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने तहरीर देकर बताया कि कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर उसकी बातचीत जयपुर के युवक अमित सिंह परिहार से शुरू हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके कुछ फोटो अपने पास सेव कर लिए थे।
इसके कुछ दिनों बाद युवक के पिता ने पीड़िता को कॉल कर अपने पुत्र से बातचीत न करने की बात कही, जिस पर उसने बातचीत करना बंद कर दिया और युवक का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। उस दौरान युवक ने उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी थी। इसके बावजूद उसके द्वारा कोई बातचीत नहीं की गई। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी द्वारा उसके फोटो को मोहल्लेवासियों को टैग कर उसे और उसके परिवार वालों को बदनाम किया जा रहा है। इससे वह काफी दहशत में है और अनहोनी की आशंका बनी हुई है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


लोन कराने के नाम पर युवक से 12,300 रुपये की ठगी

खानपुर। कस्बे के मोहल्ला बागवाला निवासी युवक से लोन कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। पुलिस ने मामले में ठगी के आरोपी को जांच के लिए हिरासत में लिया है। नगर के मोहल्ला बागवाला निवासी भूदेव ने शिकायत देकर बताया 5 माह पूर्व गांव सौझना झाया निवासी खेमचंद शर्मा ने लोन कराने के लिए जमीन के दस्तावेज व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर दो हजार तीन सौ रुपए ले लिए। आरोप है कि पांच माह बीत जाने के बाद भी लोन नहीं हुआ। इसी दौरान खेमचंद ने दस हजार रुपए ओर भी ले लिए। लोन ना होने व रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज करने लगा। भूदेव का आरोप है खेमचंद ने दर्जनों लोगों के लोन कराने के नाम पर लाखों रुपये ले रखे है किसी भी व्यक्ति का लोन नही हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लेन-देन का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें