चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एमएड पाठ्यक्रम (सत्र 2012-13 और 2013-14) में काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 अप्रैल से होगी। यूनिवर्सिटी ने जनपद में आईपी कॉलेज प्रथम परिसर को परीक्षा केंद्र बनाया है।
आईपी कॉलेज के प्रचार-प्रसार प्रभारी डॉ. राजीव गोविला ने बताया कि एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 अप्रैल, 30 अप्रैल और दो मई को सुबह 11 से दोपहर बाद दो बजे तक होगी। आईपी कॉलेज से चौधरी हरचंद महाविद्यालय गोटनी, कॉलेज आफ एजूकेशन बिलासपुर, बसंती देवी डिग्री कॉलेज देवली, आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर, शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स डिग्री कॉलेज सिकंदराबाद और श्याम लाल सरस्वती महाविद्यालय शिकारपुर को संबद्ध किया गया है।
परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान महाविद्यालय में मोबाइल और नकल संबंधी कोई भी सामग्री लाना पूर्ण प्रतिबंधित होगा।