फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने क्यों खाया जहरीला पदार्थ?: पैदल जा रहे थे... रास्ते में अचानक करने लगे उल्टियां और फिर बेहोश

Sun, 16 Mar 2025 05:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर चेक पोस्ट के निकट दादरी की ओर से एक युवक व एक किशोरी पैदल ही आ रहे थे। अचानक दोनों रास्ते में उल्टियां करने लगे और दोनों ही वहां अचेत हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव गोपालपुर में पुलिस चेकपोस्ट के पास प्रेमी युगल रविवार को अचानक बेहोश होकर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां, से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। बताया गया कि प्रेमी युगल ने जहर खाया है, हालांकि अधिकारी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं। दोनों ही डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव के ही निवासी हैं। 

विज्ञापन


सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर चेक पोस्ट के निकट दादरी की ओर से एक युवक व एक किशोरी पैदल ही आ रहे थे। अचानक दोनों रास्ते में उल्टियां करने लगे और दोनों ही वहां अचेत हो गए। बेहोश होने से पूर्व चेक पोस्ट पर तैनात होम गार्ड और राहगीरों के पूछने पर उन्होंने बताया कि वह आपस में एक दूसरे से मोहब्बत करते है और उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को वहां से उपचार के लिए अस्पताल प हुंचाया। जहां, से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां दोनों की शिनाख्त उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई। गांव में दोनों का घर भी करीब 70 मीटर की दूरी पर है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त के बाद दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन सिकंदराबाद पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में मेरठ ले गए। जहां, अभी दोनों का उपचार चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक गत 10 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। जबकि, किशोरी गत 11 मार्च से लापता थी। दोनों के परिजन इनकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, दोनों का कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने गत 14 मार्च को दोनों की गुमशुदगी दर्ज की थी। परिजनों ने बताया कि उनकी गांव गोपालपुर में कोई रिश्तेदारी नहीं है। वह दोनों यहां किसके पास रह रहे थे। अभी तक इसका भी पता नहीं लग सका है। सीओ ने बताया कि मामले में अभी न कोई तहरीर मिली है और न ही परिजनों ने कोई आरोप लगाया है। किशोरी की डिबाई कोतवाली में गत 14 मार्च को गुमशुदगी दर्ज है। दोनों के होश में आने पर बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें