युवक दो दिन पूर्व तस्मिया पुत्री हनीफ, निवासी नरसलघाट के साथ घर से भाग गया था। सोमवार को दोनों कचहरी में फोटो खिंचवाने आए थे, बताया गया कि दोनों कोर्ट मैरिज करने जा रहे थे, तभी यह वारदात हुई।
प्रेमी युगल जब फोटो स्टूडियो में मौजूद था, तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। इनमें से एक बाहर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो अन्य स्टूडियो में घुस गए और नाहिफ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमलावर हत्या के बाद भागते समय एक चाकू कचहरी के गेट नंबर चार के पास और दूसरा ग्लोबल हॉस्पिटल के पास फेंककर फरार हो गए।
संबंधित वीडियो-