फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता, प्रेमी युगल ने जहर खाकर मौत को लगाया गले, युवक की हुई मौत

Sun, 28 Jul 2024 01:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

प्रेमी युगल एक जाति से ताल्लुक रखते हैं लेकिन दोनों के परिजन प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज थे। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों ने प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर दोनों को अलग-अलग रहने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र के एक गंगा तटीय गांव के प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जहर खाने की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन दोनों को अलग-अलग अस्पताल में लेकर दौड़ पड़े। रास्ते मे ही प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका का स्याना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रेमी के परिजनों ने चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस ने जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुगरासी चौकी क्षेत्र के एक गंगा तटीय गांव निवासी युवक व युवती का पिछले काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों ही एक जाति से ताल्लुक रखते हैं लेकिन दोनों के परिजन प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज थे। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों ने प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर दोनों को अलग-अलग रहने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके दोनों लगातार चोरी छिपे मिल रहे थे।

शनिवार सुबह सवेरे दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की तवियत बिगड़ी तो परिजन तत्काल इलाज के लिए ले गए। प्रेमी युवक के परिजन युवक को गढ़मुक्तेश्वर के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में ही तकरीबन पांच बजे युवक की मौत हो गई। वहीं युवती को स्याना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों ने एक ही साथ जहर खाया है जबकि युवक की मौत के बाद युवती के परिजनों का कहना है कि युवती ने घर पर ही जहर खाया है। दोनों के परिजन प्रेम प्रसंग को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल के जहर खाने तथा प्रेमी के मौत की सूचना चर्चा के आधार पर मिली है। परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें