फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश व लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर जनपद पुलिस ने धार्मिक स्थलों से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर को उतरवाया। हालांकि, कुछ स्थानों पर विरोध भी किया गया। लेकिन, पुलिस ने मुख्यालय के निर्देशों का हवाला देकर कार्रवाई की। साथ ही कुछ स्थानों पर हिदायत दी गई।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पुलिस ने धार्मिक स्थलों में तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर को उतरवाया। अलग-अलग थानों में सर्वप्रथम शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर पूर्व में भी पुलिस ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक और जनजागरुकता गोष्ठी कर धार्मिक स्थलों पर आवाज कम रखने की अपील की थी। हालांकि, इसका असर कई स्थानों पर कम देखने को मिला। रविवार शाम पुलिस ने अभियान चलाकर नौ धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। इसके साथ ही जनपदभर में 37 धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई। इसके साथ ही पुलिस ने धर्म प्रेमियों को शासन और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों से अवगत कराया। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें