खुर्जा । ऑनलाइन सस्ता सामान खरीदने के लालच में पीड़ित ने अपने खाते की पूरी जानकारी कॉलर को दे दी। इसके बाद पीड़ित के खाते से 6 हजार रुपये निकाल लिए गए।
मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को जानकारी हुई। मोहल्ला मुरारीनगर निवासी शोभित कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आनलाइन कंपनी का कर्मचारी बताया। साथ ही घरेलू उत्पाद सस्ती दरों पर देने की बात कही। जिसकी बातों में शोभित आ गया। उसने खाते से संबंधित जानकारी और मोबाइल पर आया ओटीपी भी आरोपी को बता दिया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से छह हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। संवाद