फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में नौ एटीएम में लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात में नौ एटीएम में लूट का प्रयास
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में एक ही रात में पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए अज्ञात लुटेरों ने नौ एटीएम मशीनों पर लूट का प्रयास किया। इसमें दो एटीएम खुर्जा नगर के और शेष सात नगर क्षेत्र के शामिल हैं। इनमें कुछ एटीएम पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित हैं। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर समेत जिलेभर में विभिन्न बैंकों के करीब 220 एटीएम हैं। इनमें 40 से अधिक पंजाब नेशनल बैंक के संचालित हो रहे हैं। अधिकांश एटीएम सुरक्षाकर्मी विहीन संचालित हो रहे हैं। सुरक्षाकर्मी न होने पर नौ जुलाई की रात पंजाब नेशनल बैंक के नौ एटीएम पर अज्ञात लुटेरों द्वारा लूट का प्रयास किया गया। लूट के लिए सभी एटीएम के कैश डिस्पेंसर को क्षतिग्रस्त कर नकदी निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन कैश डिस्पेंसर नहीं टूटा। एक ही रात में एक साथ नौ एटीएम में एक ही तरह की घटना होने पर बैंक प्रबंधक मामले को दबाएं रहे। हालांकि कुछ प्रबंधकों द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी कैमरे आदि खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

इन एटीएम को किया गया क्षतिग्रस्त
नगर के भूड़ चौराहा, डिप्टी गंज, डीएवी तिराहा, मोतीबाग, काली नदी रोड, मामन चौकी, बुलंदशहर और खुर्जा में बस स्टैंड व खुर्जा नगर के एटीएम के कैश डिस्पेंसर तोड़कर लूट का प्रयास किया गया। सभी एटीएम पंजाब नेशनल बैंक के हैं। हालांकि किसी भी एटीएम से धनराशि नहीं निकली है। वहीं, घटना के बाद से ये सभी एटीएम बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के सात और खुर्जा के दो एटीएम में लूट का प्रयास करने के लिए अज्ञात लुटेरों द्वारा कैश डिस्पेंसर तोड़ने का प्रयास किया गया। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
- अभिषेक गुप्ता, जिला अग्रणी बैंक मैनेजर
जिले में पीएनबी के एटीएम मशीन तोड़ने की सूचना मिली है। हालांकि किसी भी एटीएम मशीन से धनराशि नही निकली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें