फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव बिसवाना में अफसरों की लगी क्लास

Tue, 26 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
official - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को लोहिया ग्राम बिसवाना के दौरे पर पहुंचे कमिश्नर आलोक सिन्हा ने अफसरों की जमकर क्लास ली। विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन में तमाम खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने खामियों को ठीक कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


 पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहुंचे कमिश्नर आलोक सिन्हा के दौरे को लेकर अधिकारियों में हड़कंप था। अफसरों ने सुबह से ही लोहिया गांवों में डेरा डाल रखा था। कमिश्नर के गांव बिसवाना पहुंचने की सूचना पर आनन-फानन में अधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंचे।

ग्रामीणों ने कमिश्नर से मिड-डे मील में कालाबाजारी और बच्चों को दिए जाने वाले पुष्टाहार में गड़बड़ी की शिकायत की। सत्यापन के दौरान खामियां मिलने पर जमकर क्लास लेने के साथ जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर संयुक्त आयुक्त आवास विकास अशोक बाबू मिश्रा, एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव, सीडीओ जसजीत कौर, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा, एसडीएम अतुल कुमार, एसडीएम राहुल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें