फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं आएंगी टिड्डी, मिला छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नहीं आएंगी टिड्डी, मिला छुटकारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब जनपद में टिड्डी दल नहीं आएगी। इसका राजस्थान में सफाया कर दिया गया है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इस समय टिड्डी दल के आने का खतरा टल गया है।
विज्ञापन

जून माह में पाकिस्तान के रास्ते टिड्डी दल के पहले दल ने राजस्थान में प्रवेश किया था। इसके आते ही शासन की ओर से अलर्ट कर दिया गया था। टिड्डी दल से किसानों की फसलों को बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी थी और किसानों को भी इससे निजात दिलाने के तरीके बताए गए। टिड्डी दल का पहला दल तो जनपद में नहीं पहुंच सका था। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान से राजस्थान में पहुंचा दूसरा दल की टिड्डी जनपद के खुर्जा और सिकंदराबाद क्षेत्र में पहुंच गई थी। इसके आने की सूचना मिलने पर किसानों के होश उड़ गए थे और जिला प्रशासन भी सजग हो गया था। कृषि विभाग के अधिकारियाें ने किसानाें की मदद से इस टिड्डी दल को अलीगढ़ जनपद की सीमा में खदेड़ दिया था। इसके बाद भी कई बार जनपद के विभिन्न हिस्सों में टिड्डी दल पहुंचा और किसानों की फसलाें को नुकसान भी पहुंचा। इसके बाद टिड्डी दल आगरा के बाद राजस्थान वापस पहुंच गया था। बताया गया कि राजस्थान में अब टिड्डी दल का सफाया कर दिया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने बताया कि इस समय अब टिड्डी दल के आने का खतरा कम हो गया है। टिड्डी दल का राजस्थान में सफाया कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें