सिकंदराबाद। कोतवाली के सामने छिपाकर रखी गई पांच पेटी शराब को पुलिस ने पकड़ लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई धमेंद्र सिंह बालियान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई धमेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में चेकिंग के दौरान उन्होंने कोतवाली के सामने स्थित पार्क के पास से क्षेत्र के गांव जौली हाल निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पार्क के पास रेडी के नीचे से पांच पेटी अवैध शराब की बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्थिक लाभ कमाने के लिए उसने अज्ञात व्यक्ति से शराब मंगवाई थी। बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद