फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन पर वसूली और अभद्रता का आरोप, हंगामा

Mon, 10 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महिलाओं ने प्राइवेट लाइनमैन पर अवैध वसूली, महिलाओं से अभद्रता और  विरोध करने पर झूठे बिजली चोरी के मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने कोतवाली में प्रर्दशन कर लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी संतोष, उर्मीला, रज्जो, समीना, मधु, आदि ने बताया कि ग्राम सुखलालपुर निवासी युवक उनके गांव में प्राइवेट लाइनमैन है। आरोप है कि लाइनमैन ग्रामीणों को डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली करता है।
विज्ञापन


वहीं शराब के नशे में गांव की महिलाओं से अभद्रता करता है। विरोध करने पर ग्रामीणों को बिजली चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। वहीं जेई कुलवीर सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान ग्रामीण बिजली चोरी करते पकड़े गए। दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन


मांकड़ी गांव में 12 को बिजली चोरी करते पकड़ा
स्याना(ब्यूरो)। क्षेत्र के मांकड़ी गांव में पावर कारपोरेशन की छापामार टीम ने छापामारी की। जेई सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने 12 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जेई ने 12 लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें