महिलाओं ने प्राइवेट लाइनमैन पर अवैध वसूली, महिलाओं से अभद्रता और विरोध करने पर झूठे बिजली चोरी के मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने कोतवाली में प्रर्दशन कर लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी संतोष, उर्मीला, रज्जो, समीना, मधु, आदि ने बताया कि ग्राम सुखलालपुर निवासी युवक उनके गांव में प्राइवेट लाइनमैन है। आरोप है कि लाइनमैन ग्रामीणों को डरा धमकाकर उनसे अवैध वसूली करता है।
वहीं शराब के नशे में गांव की महिलाओं से अभद्रता करता है। विरोध करने पर ग्रामीणों को बिजली चोरी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। वहीं जेई कुलवीर सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान ग्रामीण बिजली चोरी करते पकड़े गए। दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे है।
मांकड़ी गांव में 12 को बिजली चोरी करते पकड़ा
स्याना(ब्यूरो)। क्षेत्र के मांकड़ी गांव में पावर कारपोरेशन की छापामार टीम ने छापामारी की। जेई सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने 12 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जेई ने 12 लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।