फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर चाबी मारकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के चीलघर बाईपास पर शुक्रवार देर रात एक बाइक सवार युवक पर अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया। बाइक चढ़ाने का विरोध करने पर आरोपी ने युवक के सिर पर बाइक की चाबी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ निवासी फिरोज खान ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे चीलघर बाईपास होते हुए अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने उनपर बाइक चढ़ाने की कोशिश की। जब फिरोज ने इसका विरोध जताया और पूछताछ की तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने बाइक की चाबी से फिरोज के सिर पर वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और हमलावर का पीछा किया, लेकिन वह भविष्य में भुगत लेने व जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एएसपी नगर प्रेमसुख दड़िया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें