फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हत्यारे चचेरे भाई को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरौधन में जनवरी 2013 में कुएं पर गए कक्षा 11 के छात्र विपुल की उसके ही चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अब एडीजे न्याय कक्ष संख्या 15 हेमंत कुमार के न्यायालय ने चचेरे भाई शैलेंद्र को दोषी मानकर आजीवन कारावास और सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि 17जनवरी 2013 को वादी आनंद शर्मा निवासी गांव सिरौधन ने कोतवाली सिकंदराबाद में तहरीर देकर बताया कि वह अपने निजी काम से नोएडा गया हुआ था। उसका 16 साल का बेटा विपुल शर्मा, जो कक्षा-11 का छात्र था, स्कूल से आने के बाद गांव के बाहर ट्यूबवेल चलाने के लिए गया था। साझे का टयूबवेल होने के चलते एक चाबी उनके पास, जबकि दूसरी चाबी चाचा शिवकुमार के घर पर रहती थी। शाम तक पुत्र विपुल के वापस न आने पर उसकी तलाश की गई तो टयूबवेल के कमरे में चारपाई पर उसका सिर में गोली लगा हुआ शव पड़ा मिला। दाहिने हाथ में तमंचा बरामद हुआ। पीड़ित ने बताया कि चाचा शिवकुमार शर्मा और उसके पुत्रों से ट्यूबवेल के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते उनके बेटे की हत्या कर घटना को खुदकुशी दर्शाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रिश्तेदार शिवकुमार के आरोपी पुत्र शैलेंद्र शर्मा के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार के न्यायालय में हुई। न्यायाधीश ने गवाहों के बयान, साक्ष्यों का अवलोकन और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनकर आरोपी शैलेंद्र शर्मा को दोषी करार दिया है। साथ ही न्यायाधीश ने अभियुक्त शैलेंद्र को आजीवन कारावास के साथ सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें