बुलंदशहर। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने मंगलवार को जहांगीराबाद क्षेत्र में संचालित खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पांच खाद व बीज के सैंपल लिए। जबकि पाल किसान सेवा केंद्र जहांगीराबाद और वेटर लाइट फार्मिंग जहांगीराबाद का लाइसेंस निलंबित किया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों दुकानों पर खाद-बीज से संबंधित रिकार्ड सही नहीं पाया गया। साथ ही कई तरह की अनियमितता भी पाई गई। इस पर इन दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खाद-बीज विक्रेता को नियमानुसार ही विक्री करनी होगी और नियमों का पालन करना होगा। यदि ऐसा नहीं पाया जाता है तो इस तरह की कार्रवाई जारी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जो सैंपल लिए गए हैं। उनका जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।