फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौलादपुर में दिखा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फौलादपुर में दिखा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन

सिकंदराबाद/चोला। क्षेत्र के गांव फौलादपुर के ग्रामीणों ने बुधवार की देर शाम खेतों में तेंदुए को देखा तो वह घरों की ओर भाग निकले। ग्रामीण खेतों पर कार्य करने के लिए नहीं जा रहे हैं। वहीं सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान तेंदुए के नहीं मिलने पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं कुछ युवकों ने तेंदुआ का मोबाइल से वीडियो बनाकर भी वायरल किया है, जिसे खूब देेखा जा रहा है।
गांव फौलादपुर के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर शाम खेतों में कार्य कर रहे हैं गांव के किसानों ने गांव निवासी जय सिंह के खेत में तेंदुए को देखा। ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रात में भी ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए को देखा। जंगल में तेंदुए को देखे जाने की सूचना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। लेकिन अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अकेले जंगल में नहीं जाने और जरूरी होने पर ग्रुप बनाकर जंगल में जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से लगातार दिख रहे हैं तेंदुुआ
बुलंदशहर। जिले में पिछले कुछ समय से तेंदुआ लगातार दिख रहे हैं। सबसे अधिक तेंदुआ किनारे वाले क्षेत्र में देखने को मिले हैं। पिछले दिनों शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव में तेंदुआ पहुंच गया था। यहां पर यह खेत में जंगली सुअर को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंस गया था। काफी प्रयास के बाद भी जाल में फंसे तेंदुआ की मौत हो चुकी थी। बुगरासी क्षेत्र में भी एक शावक मिला था। जबकि इसकी मां को किसी ने आज तक नहीं देखा है। इस शावक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया था। इसके पैर में चोट लगी थी और इसका उपचार भी किया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इससे पहले भी अनूपशहर, स्याना, अरनिया, बीबीनगर और कई अन्य स्थानों पर भी तेंदुआ देखे गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह तेंदुआ गंगा किनारे होते हुए जिले में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

गांव फौलादपुर में तेंदुआ देखे जाने का ग्रामीणों ने दावा किया है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। उसकी तलाश भी काफी की गई, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। विभाग की टीम लगातार नजर रखे हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यह भी माना जा रहा है कि वह यहां से कहीं आगे निकल गया। यह एक स्थान पर नहीं रुकता है। - विनिता सिंह, डीएफओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें