फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह हल्के कोहरे के बीच छूटी कंपकंपी, धूप निकलने पर मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच बुधवार को मौसम में फिर से बदलाव हो गया। सुबह के समय चल रही शीतलहर और हल्के कोहरे के बीच कंपकंपी छूटी तो फिर निकली धूप ने कुछ राहत दी। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री बढ़ गया और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब 11 व 12 जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। पिछले कई दिन से पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने से कोहरा व शीतलहर से कंपकंपी छूटती रही। मंगलवार शीतलहर अलर्ट जारी किया गया। मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा और शीतलहर जारी रहने से कंपकंपी छूटती रही। करीब 10 बजे निकाली धूप के बाद कुछ राहत मिली।
ऐसे मौसम के बीच लोगाें को जगह-जगह धूप सेंकते देखा गया। मौसम साफ होने पर आमजनों ने भी राहत की सांस ली। दूसरी ओर शाम होते ही फिर से ठंड में इजाफा होने लगा। ऐसे में लोग समय से ही घर पहुंच गए।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री बढ़कर 20.8 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 3.7 तापमान कम होकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 65 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। अब 11 व 12 जनवरी को बादल छाने और बारिश होने की संभावना प्रबल होने लगी है। यदि बारिश होती है तो इससे ठंड और प्रचंड हो जाएगी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से सर्दी का सितम ऐसे ही जारी रहेगा।
इस दौरान पाला भी पड़ेगा, इससे गेहूं समेत अन्य फसलों को फायदा होगा। हालांकि, खेती किसानी का काम करने वाले लोगों को ऐसे में काम करना ज्यादा मुश्किल भरा रहने वाला है। इसके साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें