फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रवक्ता परीक्षा आज, पौने नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पद के लिए लिखित परीक्षा रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर होगी। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा पहले ही केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पौने नौ बजे केंद्रों के गेट बंद हो जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा में 3003 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि शनिवार को ब्रिफिंग कर इससे जुड़ी अहम जानकारियां आंतरिक दल को उपलब्ध करा दी गई हैं। बताया कि सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही केंद्र पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है, ताकि जांच और मिलान की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। परीक्षा सुबह 9:30 से सुबह 11:30 बजे तक होगी।
केंद्र पर प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र पर अभ्यर्थियों की गहनता से जांच होगी और उसके बाद ही प्रवेश पत्र व पेन के साथ एंट्री दी जाएगी। अधिकारियों और केंद्र कर्मियों को परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह 7:30 बजे तक केंद्रों पर कक्षवार सीटिंग प्लान और रोल नंबर सूची लगाई जाएगी। उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखें और आयोग के सभी नियमों का पालन करें। बताया कि परीक्षा कराने में शामिल केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत परीक्षा कराने में शामिल सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें