फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को आज हुंकार भरेंगे अधिवक्ता, निकालेंगे न्याय यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लंबित इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को जनपद के अधिवक्ता एकजुट होकर शहर में विशाल न्याय यात्रा निकालेंगे। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार से शीघ्र बेंच स्थापित करने की मांग दोहराई जाएगी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे जनपद न्यायालय परिसर से न्याय यात्रा का शुभारंभ होगा। तय रूट मैप के अनुसार यात्रा न्यायालय परिसर से शुरू होकर काला आम चौराहा, अंसारी चौराहा, रोडवेज बस अड्डा, डीएवी तिराहा और लल्ला बाबू चौराहा होते हुए पुनः बार एसोसिएशन सभागार पहुंचकर संपन्न होगी। बार अध्यक्ष ने जनपद के समस्त अधिवक्ताओं से भारी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह यात्रा जनहित और सुलभ न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें