फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विधि छात्र अंकुर चौधरी की उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
खुर्जा के मुरारी नगर निवासी विधि छात्र अंकुर चौधरी का फाइल फोटो। स्रोत: फाइल फोटो
विज्ञापन
खुर्जा। मुरारी नगर कॉलोनी निवासी विधि छात्र अंकुर चौधरी की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। 20 अगस्त को अंकुर पर छह लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


मुरारी नगर निवासी अशोक चौधरी ने बताया कि उनका बेटा अंकुर चौधरी (25) एलएलबी फाइनल वर्ष का छात्र था। 20 अगस्त की रात को वह अपने मोहल्ले में दोस्तों के साथ बात कर रहा था। तभी कार सवार छह लोग आ गए। आरोपियों ने लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा।
इसके बाद ईंट से उसके सिर, सीने और पेट पर वार किए। इसमें अंकुर लहूलुहान होकर वहीं पड़ा रहा। आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। परिजनों ने अंकुर को पहले कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में अंकुर को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने बगराई निवासी निशांत, सौरभ, कृष्णा, भूपेंद्र, झमका निवासी लाखन व करन, प्रशांत और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि एसएसपी बुलंदशहर की ओर से आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।
पुलिस ने आरोपी लखन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इसके अलावा भूपेंद्र व निशांत को भी पकड़ा। वहीं, आरोपित करन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले में हत्या की धारा तरमीम की जाएगी। वांछित अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अधिवक्ताओं में रोष का माहौल :-
घटना के बाद से खुर्जा के अधिवक्ताओं में रोष का माहौल है। अंकुर के पिता अशोक चौधरी खुर्जा में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। अधिवक्ता प्रवीण भाटी ने बताया कि अंकुर होनहार छात्र था। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग के लिए पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें