फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते पांच साल, वार्ड में नहीं हुआ काम

Thu, 25 May 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर स्थित वार्ड नंबर दस में पांच साल से विकास कार्य नहीं कराए गए है। कॉलोनीवासी मूलभूत  सुविधाओं को तरस रहे हैं। वार्ड में ना तो पानी की पाइप लाइन है और ना कोई विकास कार्य नजर आ रहा है।  इसके अलावा वार्ड में कई स्थानों पर कूड़े-गंदगी के ढेर नजर आए।

सफाई कर्मी कभी कभार ही कूड़ा उठाने आते है। कई स्थानों पर सोलर लाइटें खराब मिली। सभासद ने डूडा के माध्यम से कई गलियों को पक्का कराया है। नगर स्थित वार्ड नंबर दस में नगर की ख्वेशज्ञान और मुरारीनगर कॉलोनी आती है। बुधवार को वार्ड की लाइव रिपोर्ट के दौरान यहां कूड़े-गंदगी ढेर मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा पांच साल के कार्यकाल में वार्ड में कहीं भी पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। वार्ड में अधिकांश गलियां टूटी पड़ी है। पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें भी खराब है। लोगों ने बताया कि  कई बार कहने के बाद सफाई कर्मी कभी-कभार कूड़ा उठाने आता है।

वार्ड में पांच साल से पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। जिसके चलते वार्ड के लोग सरकारी नलों से पानी भरने को मजबूर है। सोलर लाइटें खराब पड़ी है। जिनकी वजह से रात में अंधेरा पसरा रहता है। अनीस, निवासी ख्वेशज्ञान  

कई गलियां अब भी कच्ची है। पानी की पाइप लाइन नहीं होने से दिक्कत हो रही है। अधिकांश स्थानों पर कूड़ा पड़ा रहता है। जिसके चलते कॉलोनी में गंदगी के ढे़र लगे हुए है। इसके अलावा नालियां भी चोक पड़ी हुई है। -मिर्जा अफसर बेग, निवासी ख्वेशज्ञान
विज्ञापन


वार्ड नंबर दस में चेयरमैन ने भेदभाव से काम किया है। वार्ड की अधिकतर गलियां डूडा से पक्की कराई है। चेयरमैन से कई बार कहने के बाद भी कोई विकास कार्य नहीं कराया है। इसके चलते कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है। मामले में कई बार अफसरों को शिकायत कर समस्या से अवगत कराया गया है। पुष्पा सैनी, सभासद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें