फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किराया न देने पर भवन स्वामी ने लगाया ताला, फोन किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। किराये के भवन में संचालित हो रहा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुरा पर शुक्रवार को भवन स्वामी ने ताला लगा दिया। भवन स्वामी पिछले काफी समय से किराये की मांग कर रही थी। शुक्रवार को ताला लगा होने पर स्टाफ ने वार्ता करने का प्रयास किया तो भवन स्वामी ने मोबाइल फोन स्वीच ऑफ कर लिया। जिसकी जानकारी स्टाफ ने उच्च अफसरों को दी। इसे बाद स्टाफ को देवीपुरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर के कृष्णानगर काॅलोनी में एक भवन को विभाग ने किराये पर लेकर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुरा का संचालन शुरु कराया। जिससे क्षेत्र के लोगों को जिला चिकित्सालय की दौड़ न लगानी पड़े। यहां पर प्रतिदिन 40 से 50 मरीज ओपीडी में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले रहे थे। लेकिन शासन से बजट न मिलने पर भवन का करीब एक वर्ष का किराया लंबित हो गया। जिसके लिए भवन स्वामी काफी समय से मांग करती आ रही थी।
किराये न देने पर शुक्रवार सुबह भवन स्वामी ने पीएचसी पर अपना ताला लगा दिया। शुक्रवार को स्टाफ पहुंचा तो एक अन्य ताला लटका होने पर उच्च अफसरों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद भवन स्वामी से वार्ता करने का प्रयास किया। लेकिन भवन स्वामी ने अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया। इसके बाद स्टाफ देवीपुरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पहुंच स्वास्थ्य सेवाएं देने में जुट गया। वहीं, पीएचसी न खुलने पर परामर्श लेने आए मरीजों को लौटना पड़ा। गोपाल व केशव ने बताया कि बुखार होने पर पीएचसी पहुंचे तो ताला लगा मिला। एक क्लीनिक से दवा लेनी पड़ी।

कोट
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुरा किराये के भवन में संचालित है। किराये के बजट को लेकर शासन से पत्राचार किया जा चुका है। बजट आने पर किराया जमा करवा दिया जाएगा। फिलहाल भवन स्वामी से पीएचसी के संचालन को जारी रखवाने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें