फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भूमाफिया सुधीर गोयल ने फर्जीवाड़ा कर तीन लोगों को बेचा एक प्लाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एक ही प्लॉट को तीन अलग-अलग लोगों को बेचकर करीब 24 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने भूमाफिया सुधीर गोयल समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात पुलिस को शिकायत देकर राधिका एन्क्लेव कालोनी निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि उन्होंने कालोनाइजर सुधीर गोयल की मध्यस्थता पर लियाकत अली से एक खेत में से 225 वर्ग गज के प्लाट का बैनामा कराया था। इसके लिए उन्होंने 12 जनवरी 2022 को नौ लाख रुपये का चेक और तीन लाख रुपये नकद दिए थे। पिछले दिनों कालोनी काटने वाले सुधीर गोयल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तो सिकंदराबाद के गांव मंडावली निवासी लता ने बताया कि उक्त प्लाट का उन्होंने 12 मार्च 2019 को लियाकत अली से छह लाख रुपये में बैनामा कराया था।
इसके अलावा नगर की मोहनकुटी निवासी शीला देवी ने बताया कि एक अप्रैल 2019 को सुधीर गोयल ने उनसे भी छह लाख रुपये लेकर बैनामा किया था। आरोप लगाया कि दोनों बैनामे लियाकत अली की खसरा में वल्दियत गलत है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सुधीर कुमार गोयल, लियाकत अली और नजाकत अली ने मिलकर उनके साथ फर्जीवाड़ा किया है। तीनों ने मिलकर दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करते हुए उनसे धनराशि ऐंठी है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताते चलें कि भूमाफिया सुधीर गोयल के खिलाफ 36 से अधिक मुकदमे अभी तक फर्जीवाड़े के मामले में दर्ज हो चुके हैं। पिछले दिनों गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद सुधीर गोयल उसकी पत्नी राखी गोयल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि सुधीर से जुड़े लोगों और उनके ठिकानों पर ईडी की टीम ने भी कार्रवाई की थी। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें