फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलावन में लंपी से तीन गायों की मौत, कई बीमार

सार

कैलावन में लंपी से तीन गायों की मौत, कई बीमारशिकारपुर।पशुपालक झोलाछाप से पशुओं का इलाज करवा रहे हैं।पशुपालक विनोद शर्मा, राजाराम राय, नानक चंद खटीक, देवकी शर्मा ने बताया कि उनकी गायों की लंपी बीमारी से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलावन में लंपी से तीन गायों की मौत, कई बीमार
विज्ञापन

शिकारपुर। गांव खेलावन में पशुओं में लंपी बीमारी ने पैर पसार दिए हैं। बीमारी से तीन गायों की मौत हो चुकी है, जबकि कई बीमार हैं। पशु पालकों का आरोप है कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच के लिए नहीं पहुंची। पशुपालक झोलाछाप से पशुओं का इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

पशुपालक विनोद शर्मा, राजाराम राय, नानक चंद खटीक, देवकी शर्मा ने बताया कि उनकी गायों की लंपी बीमारी से मौत हो गई। रामलाल कश्यप, वीरेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा आदि पशुपालकों की गाय बीमार से ग्रस्त है। अभी तक पशुपालन विभाग की टीम गांव में जांच के लिए नहीं पहुंची है। पशुपालक झोलाछाप से अपने पशुओं का इलाज करा रहे हैं। जिसके चलते एक ओर पशुओं की स्थिति बिगड़ती जा रही है और दूसरी ओर उन्हें आर्थिक क्षति भी हो रही है। सलेमपुर पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर प्रशांत स्वर्णकार का कहना है कि गांव के जो लोग बीमार पशुओं के इलाज के लिए उनके पास आ रहे हैं, उन्हें दवा और सलाह दी जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद कुमार का कहना है कि बीमारी पर काबू पाया जा रहा है। गांव कैलावन में बीमार गायों का इलाज करवाया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के चिकित्सक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें