फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भाजपा नेता के गेस्ट रूम से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर की ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा के गेस्टरूम पर चोरों ने धावा बोल दिया चोर गेस्टरूम में रखी दो चांदी की मूर्ति, जिओ फाइबर, डीवीडी प्लयेर समेत लाखो का सामान ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।ज्ञान लोक कॉलोनी निवासी भाजपा नेता पंडित सचिन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 11:15 बजे गेस्ट रूम का ताला बंद कर घर चले गए थे। सुबह परिवार के लोग जब गेस्ट रूम के लिए पहुंचे तो मेन गेट की अंदर से कुंडी बंद थी। जब मेन गेट खुलवा कर देखा, तो अंदर गेस्ट रूम का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी ऊपर की ओर कर दिए और लाइट बंद कर दी। चोर करीब डेढ़ लाख रुपए का कीमती सामान गेस्ट रूम से चुरा कर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे और गेस्ट रूम का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल राजपाल सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जांच की। गौरतलब है कि पांच साल पहले भी भाजपा नेता पंडित सचिन शर्मा के गेस्टरूम में चोरी हुई थी। चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए थे । वही भाजपा नेता के घर चोरी होने से कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें