फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कबड्डी में लच्छोई की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
न्याय पंचायत लच्छोई की खेलकूद प्रतियोगितन् में शामिल दौड़ लगाती बालिकाएं। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जहांगीराबाद। न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के तहत न्याय पंचायत लच्छोई की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय डिग्री कॉलेज भौपुर के खेल मैदान पर हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेनू और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष किशनपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजकमल ने बताया कि बालकों की 100 मीटर बालक दौड़ में दीपांशु ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय व आलोक ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की दौड़ में भावना कुमारी ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में अमित एवं 200 मीटर दौड़ में पारुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में लछोई की टीम विजेता और गांव प्रेमनगर की टीम उपविजेता रही। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बरौली रामपाल सिंह सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष जहांगीराबाद कैलाश सैनी, मंडल मंत्री संजय लोधी, अभिषेक सिंह प्रधान खदाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें