फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
बुलंदशहर मृतक मजदूर सुक्खू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बुलंदशहर/चोला। मकान की छत से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव लुहसा मुबारकपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ निवासी महेश बाबू ने बताया कि वह चोला स्टेशन पर रेलवे की सिग्नल केबल डालने का कार्य कर रहे हैं। उनके साथ गांव के ही सुक्खू (46) भी मजदूरी करते थे। चोला स्टेशन के पास ही कार्य करने वाले सभी मजदूर किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। सुबह करीब चार बजे जब साथियों की आंख खुली तो सुक्खू अपनी चारपाई पर नहीं थे। इधर-उधर तलाश करने पर वह छत से नीचे रास्ते में घायल अवस्था में पड़े हुए दिखाई दिए।
सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उन्होंने सुक्खू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बताया कि मृतक के चार बच्चे हैं। दो माह पहले वह सभी लोग घर से मजदूरी करने के लिए आए थे। एक माह से चोला रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहे थे। दिवाली पर्व के चलते मंगलवार की शाम ही सभी मजदूरों के अपने घर लौटने की योजना थी। जिसके लिए सभी ने तैयारी भी कर ली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक चोला स्टेशन पर मजदूरी करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें