यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के कटे खेड़ा मोड़ पर एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मंडावरा गांव का निवासी था।
राहुल काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। मकान मालिक उसे आनन-फानन एक निजी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने वहां राहुल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण और परिजन सिकंदराबाद कोतवाली में मौजूद हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।