फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पाइप और लोहे की प्लेटों के बीच दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
अरनिया के सुरजावली गांव के पास पाइप और सपोर्ट के बीच में दबने से हुई मजदूर की मौत मृतक मुनेश का
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया के गंगावली गांव में लोहे की भारी-भरकम पाइपलाइन और लोहे की प्लेटों के बीच दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा मिट्टी की ढांग ढहने से हुआ। घटना के वक्त मजदूर पाइपलाइन में वेल्डिंग के लिए गड्ढे में उतरा था। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव निकाला जा सका।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ठेकेदार और मशीन ऑपरेटर मौके से फरार हो गए। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। खबर लिखे जाने तक उन्होंने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया था। वह ठेकेदार और जिम्मेदारों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस उनको समझाने में जुटी थी।

सुरजावली गांव निवासी संतोष ने बताया कि पलड़ा झाल नहर से मथुरा तक पानी की आपूर्ति के लिए लगभग आठ फीट व्यास की पाइपलाइन डाली जा रही है। इन दिनों गंगावली गांव के बाहर काम चल रहा है। इसमें उनके बड़े भाई मुनेश (24) निजी ठेकेदार के अंतर्गत वेल्डिंग का कार्य करते थे। उनके चाचा छोटे भी यहां कार्यरत हैं।
विज्ञापन

रविवार को पाइपों को जोड़ने का कार्य चल रहा था। इसके लिए दोपहर करीब एक बजे मुनेश गड्ढे में उतरे और वेल्डिंग मशीन तैयार करने लगे। इसी दौरान गड्ढे के सामने स्थित मिट्टी की ढांग गिर गई। मिट्टी के दबाव से भारी-भरकम पाइपलाइन उनकी ओर खिसक गई। गड्ढे में मिट्टी को रोकने के लिए लोहे की प्लेटें लगी हुई थीं।
मुनेश पाइप और प्लेटों के बीच बुरी तरह फंस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूर पहुंचे, लेकिन मदद नहीं कर पाए। इस पर छोटे ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। करीब ढाई बजे अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची व घटनास्थल पर ही खड़ी क्रेन की मदद से पाइप को हटाया। तब जाकर शाम को करीब साढ़े चार बजे शव निकाला जा सका।

तीन थानों से पहुंचा पुलिस बल
हादसे की सूचना मिलते ही मुनेश के अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव वहीं रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार समेत तीन थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़े रहे।


परिजनों ने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। मौखिक रूप से ठेकेदार व जिम्मेदारों को मौके पर बुलाने की मांग की जा रही है। परिजनों को समझाकर जल्द शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-शोभित कुमार, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें