जंक्शन चौकी प्रभारी ने बताया कि अलीगढ़ जनपद के चंडौस कस्बा निवासी संजय (40) मौजपुर गांव में ही अपनी भाभी उर्मिला के यहां अपनी आठ वर्षीय बेटी ईसू उर्फ गुड़िया के साथ किराये पर रहते थे। वहीं मौजपुर गांव के पास आटा चक्की में मजदूरी करते थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ महीन पहले ही संजय की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। तब से संजय अवसाद में रहने लगे थे।
पांच दिन पहले संजय मजदूरी के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि प्रथमा दृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।