कस्बा अहार निवासी आसिफ उर्फ सुल्तान ( 35 ) मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। बताया गया कि आसिफ और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।
शनिवार की शाम को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात में सभी परिजन खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान आसिफ ने अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह जब परिजनों ने आसिफ के कमरे में जाकर देखा तो उन्हें जानकारी हुई।
सूचना पर अहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने बारीकी से कमरे की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर ही आसिफ ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।