फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगी सरकारी चिकित्सालयों की लैब

सार

अब पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगी सरकारी चिकित्सालयों की लैब बुलंदशहर।शुरुआत में जिले के तीन बड़े सरकारी चिकित्सालयों की पैथोलॉजी लैब को पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा।इन तीनों पैथोलॉजी लैब का संचालन जल्द ही प्राइवेट संस्थानों द्वारा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब पीपीपी मॉडल पर संचालित होंगी सरकारी चिकित्सालयों की लैब
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी चिकित्सालयों में लोगों के ब्लड की जांच करने वाली पैथोलॉजी लैब को पीपीपी मॉडल पर चलाने की तैयारी की जा रही है। शुरुआत में जिले के तीन बड़े सरकारी चिकित्सालयों की पैथोलॉजी लैब को पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा। प्रयास सफल होने पर तीन अन्य सरकारी चिकित्सालयों को भी इससे जोड़ा जाएगा। बुधवार को केंद्र की टीम द्वारा पैथोलॉजी लैबों का निरीक्षण किया जाएगा।
सरकारी चिकित्सालयों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और ब्लड सहित विभिन्न जांचें की जा रही हैं। जिनका अभी तक शासन की ओर से संचालन किया जा रहा है लेकिन अब शासन की ओर से पैथोलॉजी लैब का संचालन पीपीपी मॉडल पर कराने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही पैथोलॉजी की सेवाएं प्राइवेट हाथों में चली जाएंगी। इसके लिए शासन द्वारा शुरुआत में जिले के तीन बड़े सरकारी चिकित्सालयों को चुना गया है। शासन के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीनों सरकारी चिकित्सालयों का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में तीन सरकारी चिकित्सालय और होंगे शामिल
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार पहले चरण में बाबू बनारसी दास राजकीय चिकित्सालय (जिला अस्पताल) बुलंदशहर, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद और 100 बैड मैटरनिटी विंग (जिला महिला अस्पताल) बुलंदशहर को शामिल किया गया है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुलावठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीबीनगर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुनी को चुना गया है। यहां योजना सफल होने पर इसके बाद सभी सरकारी चिकित्सालयों की पैथोलॉजी लैब पीपीपी मॉडल पर संचालित कर दी जाएगी।
संस्था अपने मानव संसाधन से करेगी संचालन
शुरुआत में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और संयुक्त चिकित्सालय सिकंदरबाद का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। योजना के तहत स्ट्रक्चर स्वास्थ्य विभाग का होगा। तय की गई संस्था अपने मानव संसाधन से इसका संचालन करेंगी। इन तीनों पैथोलॉजी लैब का संचालन जल्द ही प्राइवेट संस्थानों द्वारा शुरू हो जाएगा। बुधवार को आरसीएच के एसीएमओ डॉ. गुलफाम, डीपीएम अरविंद गोस्वामी, रंजीत कुमार और एई रंधीर सिंह आदि जिले के स्वास्थ्य अफसरों संग निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

लोगों को बेहतर और समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए जिले के तीन सरकारी चिकित्सालयों की पैथोलॉजी लैब को पीपीपी मॉडल पर चलाने पर विचार किया जा रहा है। पैथोलॉजी लैब का संचालन पीपीपी मॉडल पर होने पर लोगों की सभी जांच लैब पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। लैब का संचालन करने वाली संस्था इसमें अपने चिकित्सक, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन और बार्ड ब्वॉय आदि रखेगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीमएओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें