फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्ली हादसाः पीड़ित परिवारों को सीएम ने भेजे 19 लाख

Sat, 02 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुर्ली-भटौना सड़क दुर्घटना में घायल और मारे गए लोगों के परिजनों की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 19 लाख रुपये भेजे हैं। इस दर्दनाक हादसे में सात की मौत हुई थी और करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


24 मार्च को कुर्ली-भटौना गांव निवासी श्रृद्धालु पचौता स्थित मंदिर के दर्शक कर लौट रहे थे। कुर्ली भटौना के पास श्रृद्धालुओं से भरी मैजिक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए थे। दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत और 12 लोग घायल हुए थे।

मुख्यमंत्री राहतकोष से मृतक के परिजनों को दो दो लाख, गंभीर घायल को 50-50 हजार रुपये। मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये भेजे गए हैं।

इनके परिजनों को मिले दो- दो लाख
कशिश पुत्री बब्बन निवासी कुर्ली, मधु पुत्री कलवा निवासी भटौना, नरेश पुत्र नेपाल सिंह निवासी कुर्ली, बब्बन पुत्र कालेराम निवासी कुर्ली, मांगेराम पुत्र रामू निवासी कुर्ली, विपिन पुत्र सुरेंद्र निवासी कुर्ली, रानी पुत्री काले निवासी कुर्ली।
विज्ञापन


इन घायलों को मिलेंगे 50 और 25 हजार रुपये
विनोद, अमित, रेखा, कलवा, कमलेश, सचिन, कपिल, सुधा, मोनिका, राधा, शीला और नेहा।

कुर्ली भटौना सड़क हादसे में घायल और मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहतकोष से 19 लाख रुपये परिवारजनों को दिए जाएगे। शासन से धनराशि की स्वीकृति के संबंध में पत्र मिल गया है। - अरविंद कुमार मिश्र,  एडीएम प्रशासन, बुलंदशहर
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें