फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कृष्णा राजपूत ने बाजी मारी

विज्ञापन
सलेमपुर क्षेत्र के गांव रंगपुर में हुई  पावर लिफ्टिंग की प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्र
विज्ञापन
सलेमपुर। गांव रंगपुर स्थित डेयरी फार्म हाउस में एपीआर फिटनेस ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के संचालक आशु प्रजापति उर्फ एपीआर और कृष्णा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भार में कृष्णा राजपूत ने पहला और गोलू गिरी ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

55 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में शिवम राघव ने पहला, संजय कुमार ने दूसरा और निशांत प्रजापति ने तीसरा स्थान पाया। 65 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में मोहित गिरी ने पहले और अंकित ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। 74 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में अर्श ने पहले, शिवम कुमार ने दूसरे और गुड्डू ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी।
83 किलोग्राम की प्रतियोगिता में भूषण ने पहला और कपिल अत्री ने दूसरा और 93 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में शक्ति ने पहला, प्रशांत चौधरी ने दूसरा और पंकज पंडित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 93 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में रॉबिन सिरोही ने पहले और निखिल चौधरी ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग हिस्सों के अलावा दिल्ली और गाजियाबाद से भी खिलाड़ी शामिल हुए। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें