फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लेनदेन के विवाद में चाकू से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। लेनदेन के विवाद में युवक ने दो आरोपियों पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव नगला ढकोली अगौता निवासी महेंद्र ने बताया कि सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी दीपक के साथ लेनदेन है। वह तकादा करने के लिए मोहल्ला खत्रीवाड़ा में अपनी परिचित महिला मंजू के घर पर आया था। इसी दौरान आरोपी दीपक एक अज्ञात युवक के साथ वहां पहुंचा और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हाथ व सीने में चाकू लगने से वह घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें