फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएम पैसेंजर ट्रेन रद्द, यात्री परेशान

Fri, 28 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केएम पैसेंजर ट्रेन अपडाउन शुक्रवार को रद्द कर दी गई। इसके चलते दिवाली पर घर जा रहे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। केएम के रद्द होने का कारण मेरठ से खुर्जा के बीच कई स्थानों पर अंडर ब्रिज निर्माण कार्य होने से ट्रैक बाधित होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


खुर्जा से मेरठ जाने वाली केएम पैसेंजर रोजाना दोपहर पौने एक बजे रवाना होती है। मेरठ से आने वाली केएम दोपहर पौने दो बजे जंक्शन पहुंचती है। शुक्रवार को दोनों अपडाउन केएम रद्द कर दी गई। इस समय दीपावली पर घर जाने वालों की खासी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में केएम के रद्द होने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

जानकारी न होने की वजह से स्टेशन पर पहुंचे यात्री काफी देर तक ट्रेन का इंतजार करते रहे। ट्रेन के रद्द होने की सूचना मिलने पर लोग मायूस हो गए। ऐसे में जहां कुछ लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी, वहीं कई लोगों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस आदि का सहारा लिया।
विज्ञापन


पूर्व में भी केएम के कई बार रद्द होने से यात्रियों में रोष दिखाई दिया। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि खुर्जा से मेरठ के बीच में कई स्थानों पर अंडरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में ट्रैक बाधित होने के कारण ऊपर से ट्रेन के रद्द किए जाने की सूचना मिली थी। शनिवार को आवागमन सुचारु कर केएम पैसेंजर को सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें