फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटनस्थल बनेगा किशन तालाब: महेश शर्मा

Thu, 29 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
‘किशन तालाब को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। ’ यह बात केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को पक्का बाग में एक सड़क का लोकार्पण करने के बाद कही।
टीचर कॉलोनी स्थित डॉ. नरेश के निवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि  ढाई साल पूर्व नगरवासियों ने उन्हें किशन तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव सौंपा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किशन तालाब के पौराणिक तथ्यों की जानकारी करने के लिए आरएसआई की टीम का गठन किया गया है।भटपुरा रोड पर ऐतिहासिक किशन तालाब है। तालाब में राधा-कृष्ण का मंदिर बना हुआ है।  मान्यता है कि रावण के वध के बाद उसकी पत्नी मंदौदरी ने किशन तालाब परिसर में स्थित अष्टमुखी शिव लिंग पर रावण का शव रख चार दिनों तक तपस्या की थी।
विज्ञापन


उसके बाद ही रावण का दाहसंस्कार किया था।  उनके साथ क्षेत्रीय विधायक विमला सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र खटाना, नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा, हेमंत शर्मा, दीपक दुल्हैरा, देवेंद्र मलिक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें