फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 93 हजार किसानों की अटकी किसान सम्मान निधि, 30 तक होगी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 93,072 किसानों की किसान सम्मान निधि अटकी हुई है। ऐसे किसान 30 अप्रैल तक योजना का डाटा अपडेट करवा लें। विभिन्न तकनीकी और अभिलेखों की कमियों के कारण 46,536 किसानों के परिवारों की सूचनाएं अपूर्ण हैं। इस वजह से उनके खातों में भेजी जाने वाली किसान सम्मान निधि सहायता राशि नहीं पहुंच पा रही है। उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि 31,322 किसानों ने वरासत से मिली जमीन के पूर्व भू-धारक का सही विवरण पंजीकरण के समय दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 8944 किसानों ने फरवरी 2019 के बाद उन्हें भूमि वरासत के अलावा अन्य स्रोतों से प्राप्त हुई है, जिस कारण वे सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं हैं। ऐसे किसान फार्मर रजिस्ट्री करा कर अपनी जानकारी नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जा कर या स्वयं पीएम किसान साइट/पोर्टल पर जाकरMISSING INFORMATION लिंक के जरिए आवश्यक विवरण अपडेट करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें