फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ब्लॉक अगौता में बनेगा किसान कल्याण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ब्लॉक अगौता में सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी के सहयोग से किसान कल्याण केंद्र बनेगा। प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने किसानों की मांग पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से अगौता ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र खोले जाने की मांग की थी। उनकी इस मांग को कृषि मंत्री ने पूरा कर दिया है। कृषि कल्याण केंद्र की स्वीकृति मिलने पर जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि संबंधित उर्वरक व कृषि यंत्र आदि मिल सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें