फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अपहृत किशोरी हुई गर्भवती, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 अप्रैल को अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने बीते दिनों बरामद कर मेडिकल कराया। जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को भी आठ मई को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने पूर्व में दर्ज किए गए बहला फुसलाकर अपहरण के मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी तरमीम कर दी हैं।
विज्ञापन

15 अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। घटना के पांच दिन बाद 20 अप्रैल को किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आठ मई को पुलिस ने किशोरी और गांव निवासी 25 वर्षीय आरोपी युवक को बुलंदशहर भूड़ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जहां से वह दोनों कहीं जाने की फिराक में थे। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया था।
अब पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है वह गर्भवती है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा तरमीम कर दी हैं। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी युवक को वह गांव के लिहाज से चाचा कहकर संबोधित करते थे। वह आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में आठ मई को ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया था। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें