खुर्जा के जेएएस इंटर कालेज में करांटे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित शिवम को सम्मा
खुर्जा। नगर में स्थित जेएएस इंटर कॉलेज के छात्र शिवम का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। शुक्रवार को स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. एनके शर्मा और अन्य शिक्षकों ने छात्र को सम्मानित किया। साथ ही आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
कोच अजय कुमार राय ने बताया कि शिवम ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां पर अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई।
शुक्रवार को स्कूल आने पर छात्र को प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सत्यकांत उपाध्याय, मेवा लाल, वीरेंद्र यादव, सुभाष चंद्र, इंद्रपाल सिंह, अशोक आर्य व सोनू कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।