फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी के विवाद में तान दी बंदूक: खेत मालिक महिलाओं से बोला- ये फिर दिखी तो काट दूंगा, सामने आया वायरल वीडियो

Sun, 25 Oct 2026 05:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

रहीश ने बताया कि रविवार सुबह एक पशु पालक की बकरी खेत में घास चरने गई थी। तभी खेत मालिक वहां आया और बकरी को भगा दिया। खेत मालिक कुछ देर बाद पशु पाल के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। 
विज्ञापन
बकरी के विवाद में महिलाओं पर तान दी बंदूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में खेत में बकरी चराने पर महिलाओं से मारपीट व बंदूक तानने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


Trending Videos

'फिर दिखी तो काट दूंगा बकरी'
कमालपुर गांव निवासी रहीश ने बताया कि रविवार सुबह एक पशु पालक की बकरी खेत में घास चरने गई थी। तभी खेत मालिक वहां आया और बकरी को भगा दिया। खेत मालिक कुछ देर बाद पशु पाल के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। साथ ही भविष्य में दोबारा बकरी खेत में जाने पर उनको काटने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खेत मालिक ने महिलाओं पर तानी बंदूक
इस बात पर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। खेत मालिक के पक्ष के काफी पुरुष आ गए, जिन्होंने महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही एक ने बंदूक भी तान दी। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में भी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें