'फिर दिखी तो काट दूंगा बकरी'
कमालपुर गांव निवासी रहीश ने बताया कि रविवार सुबह एक पशु पालक की बकरी खेत में घास चरने गई थी। तभी खेत मालिक वहां आया और बकरी को भगा दिया। खेत मालिक कुछ देर बाद पशु पाल के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। साथ ही भविष्य में दोबारा बकरी खेत में जाने पर उनको काटने की चेतावनी दी।
खेत मालिक ने महिलाओं पर तानी बंदूक
इस बात पर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। खेत मालिक के पक्ष के काफी पुरुष आ गए, जिन्होंने महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही एक ने बंदूक भी तान दी। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में भी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।