फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मांस की दुकानें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मांस की दुकानें : डीएम
विज्ञापन

बुलंदशहर। कांवड़ मार्गों पर किसी भी हाल में मांस की दुकानों का संचालन नहीं होगा। कांवड़ यात्रा का संचालन होने तक जिले में सभी कांवड़ मार्गों पर मांस की दुकानों को बंद रखा जाएगा। यह निर्देश डीएम सीपी सिंह ने बैठक में अधिकारियों को दिए। इसके बाद बृहस्पतिवार को सावन के पहले दिन गंगेरुआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर मंदिर में जलाभिषेक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना बनाई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्गों पर चलने वाली सभी मांस की दुकानों का संचालन अस्थाई तौर पर बंद किया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि सड़कों की मरम्मत, अस्थाई ब्रेकर, हाईवे पर अस्थाई रूप से कट बंद कराने की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग को कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य कैंप, एंबुलेंस की उपलब्धता, एंटी स्नेक, कुत्ता काटने की वैक्सीन के साथ ही जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की ड्यूटी की व्यवस्था की जाए। कांवड़ मार्ग पर संचालित जिस भी रेस्टोरेंट या अन्य किसी दुकान पर मीट उपलब्ध होता है, उसे बंद कराया जाए। मार्ग पर पेयजल, साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलाभिषेक वाले मंदिरों पर बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ सफाई, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई जाए। गंगा घाटों पर नाव, गोताखोर, बैरिकेडिंग, प्रकाश, पेयजल, साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्री द्वादश महालिंगेश्वर का किया निरीक्षण
सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने गंगेरुआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने आदेश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उनके वाहनों को मंदिर से दूर खड़ा कराने की व्यवस्था की जाए। आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान डीएम-एसएसपी ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
चार जोन और 23 सेक्टर में बंटा जिला
बुलंदशहर। इस बार कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। जिला पंचायती राज विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार जिले में एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसके लिए डीपीआरओ ने जिले को चार जोन और 23 सेक्टर में बांटते हुए जिम्मेदारों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। इससे शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि जिले को कांवड़ यात्रा के दौरान जिले को चार जोन में बांटकर एडीओ पंचायत को जोनल प्रभारी बनाया गया है। हर सेक्टर में दो-दो प्रभारी होंगे। इसके अलावा 20 अन्य एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों की अतिरिक्त ड्यूटी निधारित की गई है। इसके लिए जिले में सभी कांवड़ यात्रा वाले मार्गों का चयन कर लिया गया है। साथ ही इसकी जिन अधिकारियों आदि को सौंपी गई है, उन्हें हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके द्वारा दी जाने वाली व्यवस्था आदि पर विभागीय अधिकारियों की नजर रहेगी। इसकी तैयारी भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर 35 सामुदायिक शौचालय हैं। यहां पर तैनात कर्मी को निर्देश दिए गए हैं शौचालय 24 घंटे खुले रहें और साफ-सफाई भी समुचित रहे। इन मार्गों पर करीब 350 हैंडपंप हैं। जिनका पता किया जा रहा है कि वह संचालित हैं या नहीं। यदि कोई हैंडपंप खराब है तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी। इन मार्गों पर स्ट्रीट लाइट या अस्थाई लाइट लगी हैं तो उन्हें भी संचालित किया जाएगा। इस कार्य में जिला पंचायत का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें