फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कस्तूरबा स्कूल की छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं हैं। साथ ही मीना मंच के तहत सप्ताह में दो दिन कार्यक्रम हो रहा है। इससे छात्र-छात्राएं जहां स्वयं की रक्षा करने में सक्षम बन रही हैं। इसके अलावा मीना मंच के माध्यम से भी लाभ उठा रही हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को विशेष आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं, ताकि वह खुद की सुरक्षा के लिए तैयार हो सकें।
छात्राओं को सिखाया जा रहा है कि पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, चाकू स्प्रे आदि का प्रयोग कर अपना कैसे बचाव कर सकती हैं। वहीं, सप्ताह में दो दिवसीय मीना मंच के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करना है। लिंग आधारित भेदभाव के प्रति सजग रहना। बाल विवाह व महिला शिक्षा जैसे मुद्दों पर यह मंच जागरूकता फैलाने का कार्य करता है। इसमें छात्राएं उत्साह के साथ भाग ले रही हैं और नाटक आदि के माध्यम से समाज को भी जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें