बुलंदशहर। बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी की रविवार को घोषणा की गई। पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर पूर्व जिलाध्यक्ष कमल राजन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ मंडल के सेक्टर प्रभारी गिरीश चंद ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति में इसकी घोषणा की है। साथ ही इरफान गाजी को जिला उपाध्यक्ष, हरि सिंह बघेल को जिला महासचिव, अशोक कुमार जिला सचिव, अलि शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, डाॅ. राहुल गौतम और मनवीर गुर्जर को सदस्य जिला कार्यकारिणी व लक्ष्मी जाटव को जिला संयोजक बीवीएफ नियुक्त किया गया है।