खुर्जा। जीटी रोड स्थित एएसके रिफाहे आम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। सभी खेलों में छात्र मोहम्मद कैफ, मोहम्मद इस्माइल और जुनैद ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. इरशाद मोहम्मद खान और प्रवक्ता इंद्रभान यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता के साथ क्रिकेट मैच भी हुआ। निर्णायक मंडल में नजर हसन अली और संजय कुमार रहे। मंच का संचालन मोहम्मद हनीफ ने किया।
प्रतियोगिताओं में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सभी वर्ग और प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ी पहले स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. हुमायूं मसूद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी।